Weather Alert: देश के इन राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, अगले 24 घंटे में होगी बारिश

Weather Alert: देश के इन राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, अगले 24 घंटे में होगी बारिश
दिल्ली। मौसम विभाग ने आगामी 26 फरवरी तक राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी है। 24 और 25 फरवरी को राज्य में यलो अलर्ट जारी हुआ है। जम्मू में बारिश अगले कई बारिश अगले कई दिनों तक होती रहेगी। वहीं, लेह में कड़ाके की ठंड अब भी जारी रहेगी। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान कश्मीर और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से चार डिग्री अधिक था। इसके साथ ही आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से कहा गया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण राष्ट्रीय राजधानी में 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के कई जिलों में इस हफ्ते 24 और 25 फरवरी को बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गयी है। 24 और 25 फरवरी को झारखंड में हल्के के माध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार यूपी (UP) के कई जगहों पर मंगलवार से 25 फरवरी तक बारिश की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। हवा की रफ्तार 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच हो सकती है।

No comments:

Post a Comment