25 फरवरी का राशिफल: स्वास्थ्य ठीक है, चोट लग सकती हैं, शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, जानें अपने राशि का हाल

Horoscope-for-February-25
मेष राशि - स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का पूरा साथ होगा।

वृषभ राशि - थोड़ा बचकर पार करना होगा। चोट न लगे। किसी परेशानी में न पड़ें। संयमित रहें। प्रेम, संतान और व्यापार का पूरा-पूरा साथ बना रहेगा।

मिथुन राशि - जीवन आनंददायक रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात, संतान का साथ होगा।

कर्क राशि - बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे आप।

सिंह राशि - तू-तू, मैं-मैं की स्थिति हो सकती है। भावनाओं में बहकर निर्णय ले सकते हैं। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-व्यापार का भरपूर साथ है।

कन्या राशि - भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कलह को लेकर मन खराब रहेगा। घरेलू सुख थोड़ा बाधित दिख रहा है। स्वास्थ्य ठीक है।

तुला राशि - पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य ठीक है।

वृश्चिक राशि - स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। पूंजी निवेश अभी रोक दें।

धनु राशि - उतार-चढ़ाव के साथ बेहतर परिणाम की ओर बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति भी काफी अच्छी हो रही है।

मकर राशि - मन थोड़ा चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता को लेकर परेशान रहेगा। थोड़ा समय ऊपर-नीचे रहेगा। बाकी व्यापार सही रहेगा।

कुंभ राशि - आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का भरपूर साथ मिलेगा। यात्रा में लाभ मिलेगा।

मीन राशि - व्यापारिक संतुलन बना रहेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की ओर से व्यापारिक स्थिति में सहयोग मिलेगा।

No comments:

Post a Comment