यह पूरा मामला गुरुग्राम के सेक्टर 31 का है। पुलिस ने मौके पर छापेमारी करते हुए इस सपा के मैनेजर समेत दो अन्य ग्राहकों को हिरासत में लिया है। स्पा के मालिक के खिलाफ अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम के तहत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। स्पा में काम करने वाली 5 महिलाओं को पुलिस ने वार्निंग देकर छोड़ दिया।
पुलिस ने जिन महिलाओं को वार्निंग देकर छोड़ा है उनका पूरा डिटेल भी रखा गया है ताकि आगे किसी ऐसे मामले में उनकी संलिप्तता पर कड़ी कार्रवाई की जा सके। इस स्पा का मालिक दीपक छापेमारी के बाद से फरार है हालांकि पुलिस उसका नेटवर्क तलाशने की कोशिश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि यहां आने वाले कुछ खास ग्राहकों को स्पेशल ट्रीटमेंट के नाम पर सेक्स परोसा जा रहा था।
No comments:
Post a Comment