इस नाम की लड़कियां जिस घर में करती हैं शादी, वहां नही रहती धन की कमी, होती है माँ लक्ष्मी की कृपा

The house where girls of this name marry
ज्योतिषशास्त्र में कुछ ऐसे अक्षर बताए गए हैं जिनसे शुरू होने वाले नाम की लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती हैं। इन्हें लाइफ में धन से जुड़ी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। मां लक्ष्मी की इन पर विशेष कृपा रहती है। ये लाइफ में जो चाहे वो कर सकती हैं। इनकी इच्छाशक्ति काफी मजबूत होती है, ऐसा माना जाता है कि जिस घर में ये शादी करके जाती हैं वहां खुशहाली और समृद्धि दोनों आ जाती है।

A अक्षर: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत की धनी मानी जाती हैं। ये अपने स्वभाव से सभी का दिल जीत लेती हैं। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसे करके ही दम लेती हैं। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में इनकी शादी होती है वहां रुपये पैसों की कभी दिक्कत नहीं होती हैं।

C अक्षर: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो काफी खुशमिजाज स्वभाव की होती हैं। ये अपने दम पर लाइफ में अलग मुकाम हासिल करती हैं। भीड़ में भी अपनी पहचान बना लेती हैं। ये जिस घर में शुभ कदम रखती हैं वहां धन की कभी कमी नहीं रहती। शादी के बाद ये पति की किस्मत चमका देती हैं।

K अक्षर: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो अपने पति और ससुराल वालों के लिए लकी मानी जाती हैं। शादी के बाद से इनके पति की किस्मत चमक जाती है। ये जहां रहती हैं वहां धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

L अक्षर: इस नाम की लड़कियों का जीवन सभी तरह की सुख सुविधाओं से भरा रहता है। इनके पास कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। ये मेहनती होती हैं। अपने परिवार के लोगों को साथ लेकर चलती हैं। उनकी खुशियों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। इनकी तेज किस्मत के कारण इनके पति को भी करियर में खूब तरक्की हासिल होती है।

No comments:

Post a Comment