दुल्हन के सामने पैर ऊपर करके उल्टा खड़ा हो गया दूल्हा, जानें आखिर ऐसा क्यो?

वायरल डेस्क। सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग फोटोशूट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप जरूर हंसेंगे। वायरल वीडियो किसी मंदिर में शूट किया गया है। जहां ये कपल अपना प्री-वेडिंग फोटोशूट करवा रहा है। इस बीच फोटोग्राफर ने दूल्हे को अलग अंदाज में पोज देने के लिए कहा गया, फिर जो हुआ उसे देखकर आप खुद ही समझ सकते हैं कि दुल्हन के सामने आखिर दूल्हे ने कैसी क्रिएटिविटी की। अब इस वीडियो का मजाक बनाया जा रहा है। 

दूल्हा पैर ऊपर करके खड़ा हो गया उल्टा
आप देख सकते हैं कि लड़की डांसिंग पोज में है तो वहीं लड़का अपने हाथों के बल उल्टा खड़ा हुआ है। इसे देखने के बाद आप सोच रहे होंगे कि ऐसा पोज कौन देता है? यह वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर यह किस मंदिर का वीडियो है।

No comments:

Post a Comment