इस वीडियो को अब तक ढाई सौ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी जंगल में एक हिरण को देखकर एक चीता उसपर हमला कर देता है। चीते की हमले से बचने के लिए हिरण तेजी से भागता है लेकिन चीता भी उसकी पूरी ताकत से पीछा करता है। वह हिरण के लगभग पकड़ लेता है लेकिन हिरण फिर भी हिम्मत नहीं हारता और तेजी से भागता चला जाता है।
चीता किसी भी हाल में हिरण को अपने चुंगल से नहीं निकलने देना चाहता है और कुछ देर पीछा करने के बाद हिरण को पकड़ लेता है। हिरण के पास अप कोई चारा नहीं बचता और वह चीते से भिड़ जाता है। हिरण और चीते के बीच लड़ाई शुरु हो जाती है इसी बीच हिरण चीता को अपने सींगों पर उठा लेता है। जिससे चीता बुरी तरह से घबरा जाता है और उसके सींगों से नीचे उरतने की कोशिश करता है, लेकिन हिरण उसे उछालकर जमीन पर गिरा देता है और उसके बाद वहां से भागने लगता है।
No comments:
Post a Comment