वृषभ राशि - निरंतर सुधार की ओर अग्रसर हैं। आय में आशातीत बढ़ोत्तरी हो रही है। सुखद समय कहा जाएगा इसको।
मिथुन राशि - सरकारी तंत्र से बहुत अच्छा नहीं कहा जाएगा। स्वास्थ्य में भी सुधार हो चुका है। प्रेम और संतान का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है।
कर्क राशि - स्थिति पहले से सुधार की ओर है। चिड़चिड़ापन परेशान किया हुआ है। किसी भी बात पर तुनक जाते हैं। इस पर कंट्रोल करें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक कहा जाएगा। पीली वस्तु पास रखें।
सिंह राशि - एक और दिन खराब कहा जाएगा। थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे। बहुत रिस्क लेने लायक नहीं है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि - जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिल रहा है। चली आ रही परेशानी दूर हो रही है। व्यवसायिक तरक्की दिख रही है। शुभता बनी हुई है। व्यापार भी ठीक है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
तुला राशि - स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम और संतान पूरा-पूरा साथ दे रही है। नवप्रेम का आगमन, संतान की तरफ से खुशहाल समाचार, विरोधियों पर भारी पड़ रहे हैं। पीली वस्तु का दान करें। शनिदेव की अराधना करते रहें।
वृश्चिक राशि - लिखने-पढ़ने में जितना समय व्यतीत करेंगे, उतना अच्छा होगा। जो लोग भजन गायक हैं, स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-व्यापार का साथ है।
धनु राशि - भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्भव है। स्वास्थ्य अच्छा है। निर्णय लेने की क्षमता बड़ी अच्छी है। व्यवसायिक स्थिति सही चल रही है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि - ऊर्जा का स्तर बढ़ा हुआ है। स्वास्थ्य ठीक है। भाग्य साथ दे रहा है। व्यवसायिक तरक्की कर रहे हैं। मां काली की अराधना करें।
कुंभ राशि - यशस्वती बने हुए हैं। निरंतर तरक्की कर रहे हैं। शुभता में वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति सुधर चुकी है। आर्थिक मजबूती की ओर जा रहे हैं। निवेश करने से बचें।
मीन राशि - आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। प्रेम और संतान का साथ है। बुद्धि काम कर रही है और अच्छे निर्णय ले रहे हैं। पीली वस्तु पास रखें। रुका हुआ धन वापस मिलेगा।
No comments:
Post a Comment