महिला ने अपने पति को ऑनलाइन बेचने के लिए डाला विज्ञापन, 12 महिलाओ ने खरीदने की जताई इच्छा, फिर…

महिला ने अपने पति को ऑनलाइन बेचने के लिए डाला विज्ञापन, 12 महिलाओ ने खरीदने की जताई इच्छा, फिर…
महिला ने अपने पति को बेचने का पोस्ट किया, जो वायरल हो रहा है। महिला ने पति को बेचने के बाद नो रिटर्न या एक्सचेंज की शर्त रखी है। एड को देखने के बाद 12 महिलाओं ने जॉन को खरीदने की इच्छा जताई थी।

आयरिश महिला लिंडा मैकलिस्टर ने अपने पति को बेचने के लिए एक ऑनलाइन एड दिया है। जिसमें कई लोगों ने उसके पति को लेने में रूचि भी दिखाई हैं। एड में लिंडा ने यह भी कहा है कि यह ऑफर एक बार के लिए है और डील पूरी होने के बाद पति को वापस या बदला नहीं जाएगा। आपको बता दें कि लिंडा का यह एड कुछ ही घंटो में वायरल हो गया और लोग इस पर प्रतिक्रिया भी देने लगे है।

जानिए क्या है पूरा मामला

IrishMirror के मुताबिक, आयरिश महिला लिंडा मैकलिस्टर अपने पति जॉन के साथ न्यूजीलैंड में रहती हैं। उनके दो बच्चे भी हैं। लिंडा ने ट्रेड मी नामक एक साइट पर अपने पति को बेचने का एड दिया था। जिसके बाद कई लोगों ने इसमें अपनी रूची देखाई। एड में लिंडा ने लिखा कि वह अपनी पति जॉन को बिना रिटर्न या एक्सचेंज के बेच रही हैं और यह डील एक बार ही होगा। उसने एज में यह भी बताया कि उसका पति जॉन वफादार रहेगा बशर्ते उसे खिलाया-पिलाया जाता रहे।

एड में लिंडा ने बताई जॉन की यह खुबियां

लिंडा ने एड में जॉन की कई खुबियों को बयान किया है। उन्होंने कहा कि जॉन 6 फुट 1 इंच, 37 वर्ष का है। उसे शूटिंग और फिशिंग पसंद के साथ वह एक किसान भी है। उसने यह भी कहा कि उसे नई जगहों पर अच्छा नहीं लगेगा, लेकिन फिर भी वह खुश रहेगा क्योंकि वह अपने आप में ही खुश रहता है। आपको बता दें कि पत्नि द्वारा इस एड की जानकारी जॉन को उसके दोस्त ने दी थी। इसे देख जॉन भी हैरान रह गया और अपनी पत्नी पर हंस रहा था।

12 महिलाओं ने खरीदने की जताई इच्छा

इस एड के लाइव होने के बाद लोगों ने इसे खूब पसंद किया था और यह वायरल हो गया था। वहीं करीब 12 महिलाओं ने जॉन को खरीदने में इच्छा जताई थी। इसके लिए वे लोग करीब पांच हजार रुपए भी देने के लिए राजी हो गई थी। हालांकि नियमों को तोड़ने के कारण ऑनलाइन साइट ने इस एड को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया था।

No comments:

Post a Comment