यह स्टूडेंट अपनी गर्लफ्रेंड को हॉस्टल ले जाना था, लेकिन वह हॉस्टल के केयर टेकर की नजर से बच नहीं सका और पकड़ा गया। वह अपनी गर्लफ्रेंड को ट्रॉली सूटकेस में लेकर पहुंचा था, लेकिन बाहर ही केयर टेकर ने उसे पकड़ लिया और फिर सूटकेस से जो निकला, उसे देख सब हैरान हो गए।
केयर टेकर ने पकड़ ली चालाकी - इस घटना क्रम को देखने वाले एक अन्य स्टूडेंट ने बताया कि इंजीनियरिंग स्टूडेंट बड़ा सा ट्रॉली सूटकेस लेकर हॉस्टल की तरफ बढ़ रहा था। हॉस्टल पहुंचने पर एंट्री करनी होती है, जिस दौरान केयर टेकर की नजर सूटकेस पर पड़ी तो उन्हें संदिग्ध सा लगा। उन्होंने छात्र से इस बारे में पूछा और जानना चाहा कि आखिर वह इतना बड़ा सूटकेस लेकर क्यों आ रहा है और आखिर उसने क्या भर रखा है।
The funniest video I've seen today 😬
— 𝙋𝙧𝙚𝙧𝙣𝙖 𝙇𝙞𝙙𝙝𝙤𝙤 (@PLidhoo) February 2, 2022
Apparently, a Manipal Univ. student was smuggling his gf out in a trolley bag. Someone's watching too much Netflix. pic.twitter.com/RQLkAfj9vB
छात्र ने पहले तो खूब बातें बनाई और कहा कि उसने ऑनलाइन कुछ सामान मंगाया था, जो इसमें भरा है। छात्र की दलीलों से हालांकि केयर टेकर संतुष्ट नहीं हुआ और उसने इसे खोलने के लिए कहा। हालांकि छात्र लगातार केयर टेकर को समझाने-बुझाने की कोशिश करता रहा कि यह उसका निजी सामान है, लेकिन केयर टेकर नहीं माने। फिर जब सूटकेस खोला गया तो उसमें से कोई सामान नहीं, बल्कि एक लड़की निकलती है, जो चुपचाप सूटकेस के अंदर बंद लेटी थी।
No comments:
Post a Comment