आया ने 8 महीने के बच्चे को पीटा, मासूम अस्पताल में हुआ भर्ती, वीडियो CCTV में कैद

आया ने 8 महीने के बच्चे को पीटा, मासूम अस्पताल में हुआ भर्ती, वीडियो CCTV में कैद
अहमदाबाद। गुजरात के सूरत शहर से एक हैरान करने वाला मामला आया आया है। यहां पर आठ महीने के बच्चे की देखभाल करने वाली आया ने बच्चे को इतनी बुरी तरह पीटा कि मासूम की हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। आया की इस हरकत का वीडियो घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महिला की पहचान कोमल टंडेलकर के रूप में हुई है। उसे बच्चे की हत्या के प्रयास के आरोप में हिरासत में लिया गया है। रांदेर थाने के निरीक्षक पी. एल. चौधरी ने बताया कि शहर के एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे को ब्रेन हैमरेज हुआ है। आठ माह का यह बच्चा कामकाजी दंपति के जुड़वां बच्चों में से एक है।

एसीपी (जी-डिवीजन) जेडआर देसाई ने कहा, ''सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टंडेलकर के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। फुटेज में उसे लगभग डेढ़ मिनट तक बच्चे को गोद में पीटते, कान ऐंठते और बार बार बिस्तर पर फेंकते देखा जा सकता है। यह हत्या के प्रयास का मामला लगता है।''

एसीपी ने कहा कि दंपति ने अपने जुड़वा बच्चों के जन्म के चार महीने बाद पिछले साल सितंबर में आया को काम पर रखा था। देसाई ने कहा कि बच्चे के पिता मितेश पटेल ने दो दिन पहले ही अपने घर में सीसीटीवी कैमरा लगवाया था, जब उसके पड़ोसियों ने बच्चों के रोने की आवाज सुनने की शिकायत की थी।

No comments:

Post a Comment