PM Kisan: किसानों के खाते में नही आएंगी 11वीं क़िस्त, पहले कराना होगा ये काम, तभी मिलेंगे 2000 रुपये

11th-installment-will-not-come-in-farmers-account
PM Kisan: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त आने से पहले इस योजना में दो महत्वपूर्ण बदलाव हो चुके हैं। कुछ दिन पहले लाभार्थियों के लिए e-KYC करना जरूरी कर दिया गया था और अब स्टेट चेक करने का तरीका भी बदल चुका है। बता दें पीएम किसान योजना के तहत मोदी सरकार हर साल किसानों के खातों में 6000 रुपये की रकम 2000-2000 की तीन किस्तों में भेजती है। अब तक 10 किस्तें जारी हो चुकी हैं और 11वीं किस्त 1 अप्रैल के बाद कभी भी जारी की जा सकती है।

अब मोबाइल नंबर से नहीं देख पाएंगे स्टेटस
पहले पीएम किसान पोर्टल पर जाकर कोई भी किसान अपना आधार नंबर, मोबाइल या बैंक खाता नंबर दर्ज कर स्टेटस की जानकारी ले सकता था।अब ताजा बदलाव के कारण पीएम किसान पोर्टल पर आप मोबाइल नंबर से अपना स्टेटस नहीं देख पाएंगे। अब आप केवल अपने आधार नंबर अथवा बैंक अकाउंट नंबर से ही स्टेटस जान पाएंगे।

बदलाव की जरूरत क्यों पड़ी?
इसमें कोई शक नहीं कि मोबाइल नंबर से स्टेटस चेक करने में बहुत अधिक सहूलियत थी। वहीं, इसके नुकसान भी बहुत थे। दरअसल बहुत से लोग किसी का भी मोबाइल नंबर डालकर स्टेटस चेक कर लेते थे। ऐसे में किसानों की बहुत सारी जानकारी दूसरे लोग हासिल कर लेते थे। अब ऐसा होना मुश्किल है।

अब स्टेटस चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

  • पहले पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां आपको राइट साइड पर 'Farmers Corner' का विकल्प मिलेगा
  • यहां ‘Beneficiary Status' के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां नया पेज खुल जाएगा।
  • नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या में से किसी एक विकल्प को चुनिए। इन 2 नंबरों के जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे आए या नहीं।
  • आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भरिए। इसके बाद 'Get Data' पर क्लिक करें।
  • यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी। यानी कौनसी किस्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई।

e-KYC कंप्लीट करना जरूरी
सरकार ने PM KISAN योजना में रजिस्टर्ड किसानों के लिए e-KYC आधार अनिवार्य कर दिया है। पोर्टल पर कहा गया है कि आधार आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण के लिए किसान कॉर्नर में ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए निकटतम सीएससी केंद्रों से संपर्क। वैसे आप घर बैठे ही अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर की मदद से इसे पूरा कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment