सोनम गुप्ता के बाद अब राशि हुई बेवफा का नोट हुआ वायरल, जानिए क्यों हो रहा ट्रोल

सोनम गुप्ता बेवफा है ये लिखा हुआ नोट आपके हाथ कभी न कभी जरूर लगा होगा और अगर नहीं लगा, तो सोशल मीडिया पर इससे जुड़े मीम्स तो आपने देखे ही होंगे। वैसे, ये सोनम गुप्ता कौन थी? किसने उसके बारे में नोट पर लिखा, इसका खुलासा हो उससे पहले सोशल मीडिया पर अचानक से 'राशि बेवफा है' ट्रेंड में आ गया है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर यूजर्स इस मामले को लेकर जमकर मीम्स शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही सोनम गुप्ता एक बार फिर लोगों के जुबान पर आ गई है।

दरअसल, अब किसी ने 20 रुपए के नोट पर 'राशि बेवफा है' लिख दिया है, जिसका फोटो ट्विटर पर वायरल हो गया है। हर कोई मजेदार मीम्स शेयर कर इसे ट्रेंड करा रहा है। इस नए ट्विटर ट्रेंड पर हर कोई अपनी-अपनी बात रख रहा है। ट्विटर पर 'राशि बेवफा है' मीम्स की बाढ़-सी आ गई है। सोनम गुप्ता के बाद अब लोग राशि कौन है, इसकी कुंडली निकालने में जुट गए हैं। फिलहाल, देखते हैं कि राशि वाले ट्रेंड पर लोग किस तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

राशि बेवफा है पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
वैसे आपको बता दें कि सोनम गुप्ता वाले ट्रेंड के बाद इस नाम राशि की लड़कियां काफी परेशान हो गई थीं। कइयों को इस बात से चिढ़ तक हो गई थी कि आखिर उनका नाम सोनम गुप्ता क्यों है।

No comments:

Post a Comment