चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए दूध, ककड़ी और नींबू का रस बेहद असरदार है। एक चम्मच नींबू का रस, दो चम्मच दूध और एक चम्मच ककड़ी का रस लें और उन्हें अच्छे से मिक्स करें। इस पेस्ट का इस्तेमाल हफ्ते में तीन से चार बार चेहरे पर करें। इसे इस्तेमाल करने से चेहरे के दाग-धब्बे दूर होंगे, इसके अलावा चेहरे पर निखार भी दिखेगा।
चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए आप दूध और हल्दी का पैक भी लगा सकते है। स्किन सेंसटिव है तो भी हल्दी और दूध का पैक बेहद असरदार है। दूध स्किन को मॉइश्चराइज करेगा। कच्चे दूध में पोटैशियम, मैग्नीशियम, सेलेनियम, लैक्टिक एसिड, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन पाएं जाते हैं जो स्किन को हेल्दी बनाते हैं। सर्दियों में रूखी और बेजान स्किन में ग्लो लाने के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल बेहद असरदार साबित होता है।
कच्ची हल्दी बेहतरी हर्ब (Herb) है जो स्किन की चोट, घाव, सूजन और इंफेक्शन को दूर करती है। इस पैक को बनाने के लिए दो चम्मच दूध में थोड़ी सी हल्दी मिलाएं और उसे चेहरे पर लगाकर मसाज करें। 10 मिनट बाद चेहरे को वॉश करें। ये आयुर्वेदिक नुस्खा चेहरा के निशान दूर करेगा और चेहरा खूबसूरत बनाएगा। औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा स्किन के दाग-धब्बों को दूर करने में बेहद असरदार है। इसका इस्तेमाल स्किन पर करने के लिए सबसे पहले एलोवेरा की पत्ती लें और उसे काटकर उसका गूदा निकाल लें। इस जेल को चेहरे पर लगाएं और कुछ देर मसाज करें आपके चेहरे की रंगत में निखार आएगा, साथ ही स्किन पर होने वाले निशानों से भी मुक्ति मिलेगी
No comments:
Post a Comment