Petrol-Diesel Price: पेट्रोल डीजल की कीमत में हुआ बदलाव, जानें ताजा रेट्स

Petrol Diesel Price: रूस-यूक्रेन संकट से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों ने कुछ नरमी के बाद तेजी हासिल कर ली है। आज 1 मार्च को पेट्रोलियम कंपनियों ने नए रेट जारी कर दी हैं। देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, राजस्थान के श्रीगंगानगर में सबसे महंगा 112.11 रुपये लीटर पेट्रोल है।

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। महानगरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है। वहीं, पेट्रोल भापेाल, जयपुर, पटना, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में 100 के पार है।

No comments:

Post a Comment