LPG Cylinder: 105 रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर, जाने रेट्स

दिल्ली। रूस-यूक्रेन की जंग के बीच 1 मार्च को एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए। कमर्शियल सिलेंडर के रेट में 105 रुपये का इजाफा हुआ है और बहुत हद तक संभव है कि 7 मार्च के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर भी महंगा हो जाए। क्योंकि अभी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की छठे चरण की वोटिंग 3 मार्च और सातवें चरण का मतदान 7 मार्च को है। ऐसे में 7 मार्च के बाद आफत आ सकती है।

कामर्शियल सिलेंडर के दाम में 105 रुपये की वृद्धि
इस बार भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढोतरी की गई है। 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1 मार्च यानी आज से अब दिल्ली में 1907 रुपये के बजाय 2012 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में अब 1987 रुपये के बजाय 2095 रुपये में मिलेगा जबकि, मुंबई में इसकी कीमत अब 1857 से बढ़कर 1963 रुपये हो गई है।

No comments:

Post a Comment