पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, फिर दोनों को पेड़ से बांधकर पीटा

भोपाल। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को कथित रूप से एक साथ देख लिया, जिसके बाद व्यक्ति ने दोनों को पेड़ से बांधकर उनकी जमकर पिटाई कर दी। यह पूरी घटना सुठालिया थाना क्षेत्र के खनौटा गांव में शनिवार को हुई। इसकी घटना की वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दी, जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गई।

पुलिस ने घटना के संबंध में बताई यह बात
सुठालिया पुलिस थाना प्रभारी रामकुमार रघुवंशी ने रविवार को इस घटना के संबंध में बताया कि "खनौटा गांव के एक खेत पर महिला-पुरुष को बंधक बनाकर मारपीट करने की शिकायत मिली थी।" उन्होंने इस मामले में आगे बताया कि, "जब हम मौके पर पहुंचे तो वहां हमें यह दोनों पीड़ित मिले, जिन्हें हम थाने लाए।"

अभी तक मामले में नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी
थाना प्रभारी रामकुमार रघुवंशी ने कहा कि, "प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस महिला के पति सहित दो लोगों ने इन दोनों को पेड़ से बांधा और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने घटना के संबंध में आगे कहा कि, "पुलिस ने दोनों पीड़ितों की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भादंवि की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और विस्तृत जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि, इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

No comments:

Post a Comment