लोग ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। जनसेवा केंद्रों के माध्यम से पंजीकरण हो रहे हैं। ऐसे में जालसाज भी काफी सक्रिय हो गए हैं। ये लोग फर्जीवाड़ा करने के लिए लोगों को ई-श्रम कार्ड के बहाने फोन कॉल कर रहे हैं। ऐसे फोन कॉल के माध्यम से उनकी बैंकिंग से संबंधित जानकारी पूछी जाती है। ऐसे कॉल से सावधान रहने की जरूरत है।
जालसाज लोगों को कई तरह के लालच देकर उनके मोबाइल पर कई तरह के लिंक्स भेज रहे हैं। इसके बाद आपको इस पर के अपनी गोपनीय जानकारियां भरने को कहा जाता है। सरकारी योजना का लाभ उठाने का लालच देकर भी ठगा जाता है। इसके बाद ये लोग आपका बैंक खाता तक खाली कर देते हैं। इसलिए इनसे बचकर रहें।
अगर आप श्रम कार्ड बनवा रहे हैं, या बनवा लिया है। ऐसे में आपको ध्यान देना है कि अपने दस्तावेज किसी भी अनजान व्यक्ति को न दिखाएं, और न ही दें। अगर आपसे कोई आपका आधार कार्ड या कार्ड बनने के बाद ई-श्रम कार्ड मांगता है, तो उसे ये न दें। महत्वपूर्ण दस्तावेजों से अहम जानकारी जुटाकर जालसाज फिर आपको ठग सकते हैं। यह जानता भी जरूरी है कि ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए किसी तरह की धनराशि नहीं देनी होगी। जन सुविधा केंद्र को 30 से 40 रुपये का मामूली शुल्क देना होगा है।
No comments:
Post a Comment