वृषभ राशि - यात्रा अभी रोक कर रखें। स्वास्थ्य प्रभावित होता दिख रहा है। व्यापार की स्थिति अच्छी है। इसमें कोई संदेह की बात नहीं है।
मिथुन राशि - स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम में कुछ दरार पड़ सकती है या कुछ कंफ्यूज हो सकता है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।
कर्क राशि - बहुत ही कंफ्यूजन वाला समय है। विकल्प बहुत सारे होंगे। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यापार मध्यम है।
सिंह राशि - शत्रुओं की संख्या बढ़ गई है लेकिन कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद भी मिलता रहेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी और व्यापार बहुत अच्छा है।
कन्या राशि - मानसिक स्थिति बहुत विचलित करने वाली है। विद्यार्थियों के लिए बहुत खराब समय है। बहुत शांत होकर चीजों को चुनें। शांत होकर रहें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति आ सकती है।
तुला राशि - घर का तापमान बढ़ा हुआ है। सीने में विकार की आशंका है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार सही चलता रहेगा।
वृश्चिक राशि - घोर पराक्रमी बने रहेंगे। व्यवसायिक सफलता मिल रही है। स्वाथ्स्य ठीक है लेकिन नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम की स्थिति ठीक चल रही है।
धनु राशि - वाणी पर नियंत्रण रखें। कुछ भी न बोल जाएं, अन्यथा परेशानी में आ जाएंगे। अभी निवेश बिल्कुल न करें। किसी को रुपए-पैसे न दें। स्वास्थ्य मध्यम है।
मकर राशि - बहुत परेशान न हों। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापार आपका बहुत अच्छा हो जाएगा।
कुंभ राशि - खर्च परेशान कर रहा है। साझेदारी में समस्या आ रही है। एक तरह से ऐसा लगेगा कि बहुत नुकसान हो रहा है। दवा में पैसे खर्च हो रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम है क्योंकि सिरदर्द, नेत्र पीड़ा, रक्तचाप, शुगर लेवल ये सारी चीजें परेशान करेंगी।
मीन राशि - आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। जितना भी रुका हुआ धन था सब मिल जाएगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने सारे मार्ग सक्रिय हो जाएंगे, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, व्यापार सब बहुत बढ़िया है।
No comments:
Post a Comment