आय के लिए गलत रास्ता अपनाने से धन जितनी जल्दी आता है, उतनी ही जल्दी चला भी जाता है और व्यक्ति बर्बादी की कगार पर पहुंच जाता है। इसलिए जो भी धन कमाएं, वो मेहनत का होना चाहिए। धन को शुभ कार्यों में लगाना चाहिए। इसलिए व्यक्ति को जीवन में दान जरूर करना चाहिए। हालांकि दान हमेशा अपनी सीमा में रहकर ही करें। अगर आवश्यकता से अधिक दान करेंगे तो भी मुश्किल में फंस जाएंगे। धन को बढ़ाने का सबसे अच्छा मार्ग है निवेश। अगर आप धन को कहीं जमा करके रोक कर रखेंगे तो वो निश्चित रूप से किसी न किसी दिन खर्च हो जाएगा। इसलिए इसको बढ़ाने के लिए प्रॉपर्टी, पॉलिसी, गोल्ड आदि में निवेश करते रहिए। धन कमाने को अपना लक्ष्य कभी न बनाएं, बल्कि खुद के कर्मों पर ध्यान दें और खुद को इतना योग्य बना लें, कि आप जहां चाहें, वहां पर भरपूर धन कमा सकें।
No comments:
Post a Comment