जशपुर पुलिस ने बताया कि थाना तपकरा क्षेत्र निवासी युवती ने बीते 19 फरवरी को लिखित शिकायत की थी। युवती ने बताया कि अनिरूद्ध कुमार सिंह द्वारा पिछले 4 वर्षों से शादी करने का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। आरोपी के दुष्कर्म करने से पीड़िता गर्भवती हो गई थी, गर्भवती होने से आरोपी द्वारा पीड़िता को दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया गया। इसके चलते पीड़िता कमजोर हो गई है। आरोपी बाद में शादी से मुकर गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना तपकरा में धारा 376(2)(एन), 312 एवं 3(2-5) एसटी/एससी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई हैं।
No comments:
Post a Comment