26 फरवरी का राशिफल: रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, चोट लग सकती है, जानें अपने राशि का हाल

26 फरवरी का राशिफल
मेष राशि - भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ, धार्मिक बने रहेंगे।

वृषभ राशि - परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम का सानिध्य पूरा-पूरा मिलेगा। व्यापारिक लाभ होता रहेगा।

मिथुन राशि - रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर होगी। उत्तम समय दिख रहा है। प्रेम का पूरा-पूरा साथ होगा।

कर्क राशि - यदि आप शोध के विद्यार्थी हैं तो अच्छा समय है। बहुत ज्ञानवान बनेंगे इन दिनों। उससे उबर जाएंगे आप। अच्छी स्थिति में आ जाएंगे। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें।

सिंह राशि - भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है।

कन्या राशि - घरेलू जीवन थोड़ा बाधित दिख रहा है। घर में तू-तू, मैं-मैं का माहौल दिख रहा है। भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि भी संभव है। स्वास्थ्य ठीक ठाक, प्रेम की स्थिति अच्छी है।

तुला राशि - पराक्रम रंग लाएगा। जीवन तरक्की की ओर जा रहा है, खासकर व्यवसायिक दृष्टिकोण से। अपनों का साथ होगा। भाई-बहन कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम में नयापन है।

वृश्चिक राशि - निवेश करने से बचें। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। बाकी स्वास्थ्य आपका अच्छा है। धन का आवक बढ़ेगा।

धनु राशि - मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें। सार्थक उर्जा का संचार होगा। पॉजिटिव ऊर्जा बहती रहेगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा है। प्रेम और संतान का भरपूर साथ मिल रहा है।

मकर राशि - खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। साझेदारी में थोड़ी समस्या हो सकती है। बच्चों से दूरी का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम दिख रहा है।

कुंभ राशि - आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यदि आपके रुपए कहीं फंसे हुए हैं तो तगादा करें, निकल जाएगा। स्वास्थ्य अच्छा है।

मीन राशि - व्यापार में बढ़ोत्तरी, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है।

No comments:

Post a Comment