रूसी टैंक नें कार को कुचलकर किया चकनाचूर, कार में सवार बुजुर्ग का हुआ ये हाल, वीडियो देखकर हो जाएंगे दंग
यूक्रेन पर रूस का हमला (Russia Ukraine War) जारी है। शुक्रवार को यूक्रेन की सड़कों पर रूसी टैंक दिखे। तेजी से दौड़ रहे टैंक सामने आने वाले हर चीज को कुचल देने पर आमादा थे। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आए, जिसमें रूसी टैंक सड़क पर मौजूद कारों को कुचल रहे थे और उन्हें टक्कर मार रहे थे। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक पूरी तरह चकनाचूर कार की गेट को 6-7 युवक खोलने की कोशिश कर रहे हैं।
बताया गया कि कार को रूसी टैंक ने कुचल दिया था। गनीमत रही कि कार में सवार बुजुर्ग की जान बच गई। वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार में फंसे थे, लेकिन होश में थे। आसपास मौजूद युवक कार की गेट खोलकर बुजुर्ग को बाहर निकालने की कोशिश करते दिखे। उन लोगों ने लोहे के रॉड से गेट तोड़ने की कोशिश की। यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment