पुलिस ने पिंकी की हत्या के मामले में उसके बॉयफ्रेंड 27 वर्षीय जीको मिस्क्विटा और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पिंकी 24 जनवरी से लापता थी। वह अपने घर से यह बोलकर निकली थी कि उसे डॉक्टर के पास चेकअप के लिए जाना है। लेकिन वह अपने बॉयफ्रेंड जीको के साथ स्कूटर में बैठकर वहां से कहीं और निकल गई।
जैसे ही वे दोनों वाघोबा पहुंचे, उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। जीको ने पुलिस को बताया कि पिंकी उस पर शादी करने का दबाव डाल रही थी। बात इस हद तक बढ़ गई कि जीको ने गुस्से में आकर पिंकी के गले पर चाकू से वार कर दिया । पीछे उसका एक दोस्त देवेंद्र भी उन्हीं के साथ दूसरे स्कूटर से आ रहा था। हत्या के बाद देवेंद्र की मदद से जीको ने पिंकी का शव वहीं झाड़ियों के पास फेंक दिया और छिपा दिया। फिर दोनों अपने-अपने घर वापस आ गए। जब पिंकी अपने घर वापस नहीं आई तो उसके घर वालों ने उसे ढूंढने की कोशिश की। जब वह कहीं नहीं मिली तो दो दिन बाद उन्होंने पिंकी की मिसिंग रिपोर्ट बांद्रा पुलिस थाने में दर्ज करवा दी थी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले
इसके बाद पुलिस ने आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उन्हें उसमें दो स्कूटरों पर सवार तीन लोग दिखे। पुलिस ने मृतका के कपड़ों से सीसीटीवी फुटेज में देखी गई महिला के कपड़ों को मैच किया। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया और 24 घंटों के अंदर इन दो लोगों को अरेस्ट कर लिया। दोनों ने पुलिस के सामने जल्द ही अपना जुर्म कबूल लिया. फिलहाल पुलिस दोनों से अभी भी पूछताछ कर रही है।
No comments:
Post a Comment