LPG Subsidy: रसोई गैस सब्सिडी को लेकर सरकार ने बनाया नया प्लान, बस इनको मिलेंगी सब्सिडी

 LPG Subsidy: रसोई गैस सब्सिडी को लेकर सरकार ने बनाया नया प्लान, बस इनको मिलेंगी सब्सिडी

LPG Subsidy: रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी को लेकर एक खबर सामने आई हैं। लेकिन इसी बीच चर्चा है कि घरेलू गैस की कीमत 1000 तक पहुंच सकती है। लेकिन सरकार इसके लिए प्लान तैयार कर रही है। एलपीजी (LPG) सिलेंडर की बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार के विचार अभी सामने नहीं आए हैं। लेकिन सरकार के एक आंतरिक मूल्यांकन में इसके संकेत मिल रहा है कि उपभोक्ता एक सिलेंडर के लिए 1000 रुपये तक देने के लिए तैयार हैं।

सूत्रों के मुताबिक, एलपीजी सिलेंडर को लेकर सरकार दो रुख अपना सकती है। पहला, या तो सरकार बिना सब्सिडी के सिलेंडर सप्लाई करे। दूसरा, कुछ चुनिंदा उपभोक्ताओं को भी सब्सिडी का लाभ दिया जाए।

सब्सिडी पर क्या है सरकार का प्लान?

जानकारी के अनुसार, 10 लाख रुपये इनकम के नियम को लागू रखा जाएगा और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी का लाभ मिलेगा। आपको बता दें कि बाकी लोगों के लिए सब्सिडी खत्म हो सकती है।

लगातार बढ़ रही है कीमत 

गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ती ही जा रही है। पिछले साल यानी साल 2021 से गैस सिलेंडर की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि इस महीने अब तक घरेलू गैस की कीमत का कोई भी अपडेट नहीं आया है।

No comments:

Post a Comment