सभी का दफ्तर आना किया गया अनिवार्य - डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों में सभी स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सोमवार से कार्यालय आना अनिवार्य कर दिया गया है। किसी को किसी प्रकार की छूट नहीं दी गयी है। सामान्य दिनों की तरह सभी लोग दफ्तर आकर अपनी हाजिरी बनायेंगे। विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा है।
कोरोना संक्रमण में कमी के बाद सरकार ने लिया फैसला - केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सोमवार से केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए कार्यालय में उपस्थिति बहाल कर दी गयी है। उन्होंने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।
No comments:
Post a Comment