महिला ने आलू टिप्स के रैपर से बना ली साड़ी, जिसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी, देखें

महिला ने आलू टिप्स के रैपर से बना ली साड़ी, जिसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी, देखें
देश में हुनरबाजों की कमी नहीं है। लेकिन कुछ लोगों के अंदर अतरंगी प्रतिभा इतनी कूट-कूट कर भरी होती है कि इनके कारनामे वाले वीडियो को देखने के बाद आपकी आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। वैसे, चिप्स खाने के बाद आप उसके रैपर के साथ क्या करते हैं? जाहिर-सी बात है कि आप उसे डस्टबिन में फेंक देते होंगे। लेकिन एक महिला ने इन रैपर्स का इस्तेमाल करके जो चीज बनाई है।

उसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी हैरान हैं। वायरल हुए वीडियो में महिला आलू चिप्स के पैकेट से बनी साड़ी पहने हुए नजर आती है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, इस महिला ने चिप्स की पन्नी वाले रैपर से साड़ी बनाई है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स लगातार अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला लेज आलू चिप्स के पैकेट को हाथ में लेकर दिखाते हुए कहती है।

 ओह माय गॉड, आप कहोगे मैं ऐसा कभी नहीं पहन सकती। लेकिन मैं आपको दिखाती हूं  इसके बाद जो नजारा सामने आता है, उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस महिला ने ढेर सारे आलू चिप्स के रैपर से एक साड़ी बना ली। हालांकि, वीडियो में जब महिला दूर जाती है, तब कहीं से भी यह साड़ी बुरी नहीं लगती। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का दिमाग चकराया हुआ है।

No comments:

Post a Comment