नशे में धुत युवक बुरी नीयत से महिला के घर मे घुसा, पड़ोसियों ने नंगा कर पीटा

नशे में धुत युवक बुरी नीयत से महिला के घर मे घुसा
नवादा। नशे में धुत एक व्यक्ति को नंगा करके पिटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक को भीड़ ने नंगा करके पिटाई की है। नवादा क्षेत्र के कौआकोल बाजार में भीड़ ने एक युवक को नंगा कर बिजली के खंभे में बांधकर उसकी पिटाई की गई। घटना रविवार की रात की बताई जा रही है। इंटनरेट मीडिया पर इसकी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक संजीत कुमार उर्फ गोरे नाम का एक युवक शराब के नशे में टल्ली होकर किसी गलत नीयत से महिला के घर में घुस गया। नशे में टल्ली युवक की इस हरकत पर पड़ोसियों की नजर पड़ गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे घेरकर पकड़ लिया और लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। भीड़ ने पकड़े गए युवक को नंगा कर दिया और सड़क पर उसके साथ गाली गलौच भी की। फिर से बिजली के खंभे में बांध दिया गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि देखते ही देखते वहां पर ग्रामीणों की भीड़ जुट जाती है और लोग उसकी पिटाई के लिए टूट पड़ते हैं।

No comments:

Post a Comment