चालान से बचने के लिए युवक ने अपनाया खतरनाक तरीका, वीडियो देखकर कहेंगे- ऐसे दोस्त तो दुश्मन की क्या जरूरत

To avoid challan, the young man adopted a dangerous method
वायरल डेस्क। सोशल मीडिया चालान से बचने के लिए एक ऐसा साधन है, जिसे देखकर हर कोई एक ही बात कह रहा है, ऐसे दोस्त हैं तो दुश्मन की क्या जरूरत। कोरोना काल में जब देश भर में सख्त लॉकडाउन लागू था उस वक्त सोशल मीडिया ही एक ऐसा संसाधन था जिसने लोगों को बोर नहीं होने दिया। आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

वीडियो में आप देखेंगे कि एक व्यस्त सड़क पर एक ही बाइक पर सवार होकर तीन लोग कही जा रहे हैं तभी उन सब पर ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही की नजर पड़ जाती है। इस पर वह माइक से एनाउंस होता है, 3 लोग एक ही बाइक पर, तीन लोग एक ही बाइक पर। इस दौरान जैसे ही पुलिस वाले उस बाइक सवार को रोकने की कोशिश करते हैं। बाइक चालक पीछे बैठे दोनों लोगों को जोर से जमीन पर पटक देता है और बाइक के साथ नौ दो ग्यारह हो जाता है।

No comments:

Post a Comment