यहाँ पर लगता है दुल्हनों का मेला, दूर दूर से खरीदने आते है लोग

Brides-fair-is-held-here
दुनिया का यही उसूल है की अगर आपके पास पैसा है तो आप कुछ भी खरीद सकते हैं, वही अगर लोग ख़रीदने को तैयार हैं तो दुनिया में कुछ भी बिक सकता है। दुनिया में ऐसी भी जगहें हैं, जहां आप जाकर दुल्हन खरीद सकते हैं। इस तरह के बाजारों में लोग अपनी पसंद की दुल्हनों को पैसे देकर खरीदते है और उनके साथ शादी करते हैं।

बुल्गारिया ही दुनिया का एक मात्र ऐसा देश है जंहा के बाजारों में आप पैसे देकर मनपसंद दुल्हन को खरीद सकते है, और सारी उम्र के लिए उसे अपना बना सकते हैं। बुल्गारिया में स्तारा जागोर नाम की जगह है, जहां साल में चार बार दुल्हनों का बाजार लगता है। यहां आने वाले लोग अपनी पसंद की दुल्हन खरीदकर उसे अपनी पत्नी बना सकते हैं। 

Brides-fair-is-held-here

यहां सालों से ये अनोखी परंपरा चली आ रही है। यहां की लड़कियों को स्कूल से भी 14 साल की उम्र तक निकाल लिया जाता है क्योंकि दु्ल्हनों की मंडी में सिर्फ दो योग्यताएं चाहिए। लड़की को घर का काम आता हो और वो कुआंरी हो। इसीलिए उन्हें कॉलेज भी नहीं भेजा जाता है, इसके कारण दुल्हन की मंडी में आने वाली ज्यादातर लड़कियां नाबालिग ही होती हैं।

No comments:

Post a Comment