अगर आप भी करते है Google Pay का इस्तेमाल, तो खातें में आएंगे 1 लाख रुपये, जानें कैसे?

टेच डेस्क। आप 1 लाख रुपए का लोन ले सकते हैं और वो भी चंद मिनटों में। दरअसल यह संभव होगा गूगल पे (Google Pay) ऐप की मदद से। जी हाँ, अगर आप भी Google Pay का इस्तेमाल करते हैं तो आप भी 1 लाख रुपए का लोन उठा सकते हैं। दरअसल आपको बता दें कि Google Pay ने डीएमआई फाइनेंस लिमिटेड (DMI Finance Limited) के साथ पार्टनरशिप की ही। और साझेदारी के तहत दोनों कंपनियां मिलकर डिजिटल पर्सनल लोन की पेशकश कर रही हैं।

लोन के पैसे कितने मिलेंगे और कैसे वापस लौटाने होंगे - गूगल पे (Google Pay) के माध्यम से 1 लाख रुपए का पर्सनल लोन उठा सकते हैं। जबकि इसको 36 महीने यानी 3 साल के अंदर किश्तों के माध्यम से चुकाया जा सकता हैं। बताया जा रहा है कि डीएमआई फाइनेंस लिमिटेड के साथ पार्टनरशिप के तहत ये सुविधा देश के 15,000 पिन कोड्स पर उपलब्ध हो सकती है।

Google Pay पर लोन लेने के लिए क्या है जरूरी - यदि आप भी गूगल पे से 1 लाख रुपए का लोन लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले तो आपको Google Pay का एक पुराना कस्टमर होना जरूरी है। यदि आप अभी अभी गूगल पे का इस्तेमाल करना शुरू किए हैं या करने जा रहे हैं तो आप इसका लाभ नहीं उठा पाएंगे क्योंकि लोन के लिए अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री होनी जरूरी है और इसके बाद ही आपको लोन मिल पाएगा। साथ ही हर यूजर को लोन मिलेगा या नहीं मिलेगा यह सब क्रेडिट हिस्ट्री पर निर्भर करेगा, यानी आप गूगल पे के माध्यम से कितना ट्रांजेक्शन करते हैं उसी के आधार पर लोन पास किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment