पीएम किसान सम्मान निधि योजना में हुआ बदलाव, अटक सकती हैं 2000 रुपये की 11वीं क़िस्त, जानिए ऐसा क्यों

PM Kisan Samman Nidhi Scheme

दिल्ली। पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को फसलों की देखभाल करने के लिए आर्थिक सहायता मिलती हैं। पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा करीब 12 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिल रहा है। इस योजना की अब तक 10 किस्त 2-2 हजार रुपये की ट्रांसफर की जा चुकी हैं। अब सबको 11वीं किस्त का इंतजार है।

सरकार ने योजना के नियमों में कुछ बदलाव किया है। स्कीम में पंजीकरण के दौरान हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार ने एक नया नियम लागू कर दिया है। अब रजिस्ट्रेशन के समय राशन कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। राशन कार्ड नंबर मिलने के बाद ही परिवार के एक सदस्य को सम्‍मान निधि की किस्त मिलेगी।

ये कागजात होंगे जरूरी - अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्र हैं और स्कीम का फायदा उठाना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन कराएं और राशन कार्ड साथ रखें। इसका नंबर आपको पंजीकरण के दौरान देना होगा। इसके अलावा, राशन कार्ड की पीडीएफ अपलोड करना भी जरूरी होगा। पंजीकरण के दौरान खतौनी, बैंक पासबुक, आधार कार्ड और घोषणापत्र की हार्डकॉपी जमा करना अब जरूरी नहीं है। दस्तावेजों की पीडीएफ फाइल बनाना और उन्हें अपलोड करना अनिवार्य है।

No comments:

Post a Comment