इसकी सूचना मिलने पर अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) धनंजय कुमार ने प्रसव पीड़ा से कराह रही परीक्षार्थी को एंबुलेंस बुलाकर सदर अस्पताल भेज दिया। कुछ ही देर बाद रूपा ने एक बच्ची को जन्म दिया। रूपा घोघा के कर्मचारी टोला की रहने वाली है, जबकि उसका मायके नाथनगर में है। अनुमंडल पदाधिकारी ने गुरुवार को बताया कि फिलहाल बच्चा जच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि समय से सूचना मिलने के कारण परीक्षार्थी को सही समय पर अस्पताल पहुंचा दिया गया।
इधर सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने कहा कि नॉर्मल डिलीवरी हुई है। इस कारण शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी भी दी जा सकती है। इस बीच इसकी सूचना जब परीक्षा केंद्र पहुंची तो वहां भी लोगों को खुशी का ठिकाना नहीं रहा, केंद्र पर भी मिठाइयां बांटी गई।
No comments:
Post a Comment