कंपनी ने पिछले महीने दिया था एड - रूस की राजधानी मास्को में मॉर्चरी सर्विस देने वाली होरोनिम कंपनी ने हाल ही में अपनी कंपनी के एक एड शूट कराया है। कंपनी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम और टिकटॉक अकाउंट पर 21 और 22 जनवरी को 42 सेकेंड के विज्ञापन का वीडियो साझा कर दिया गया था। जिसके बाद कंपनी लोगों के निशाना पर आ गई। कंपनी के इस विज्ञापन की आलोचना करते लोगों से पूछा है कि, क्या वे मातम में भी सेक्स बेच रहे हैं।
विज्ञापन पर भारी बवाल मचा - कंपनी ने अपने विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट में जानकारी दी है कि, हमारे पास योग्य एजेंटों का अपना स्टाफ है, जो कागजी कार्रवाई से लेकर अंतिम संस्कार तक हर चरण में अंतिम संस्कार के आयोजन को संपन्न करवाते हैं। कंपनी के अब इस विज्ञापन पर भारी बवाल मच गया है। विज्ञापन के वीडियो के वायरल होने बाद सोशल मीडिया पर कंपनी की आलोचना हो रही है।
मॉडल्स ताबूत के ऊपर आपत्तिजनक स्थिति में लेटे हुए नजर आईं - डेलीस्टार की खबर के मुताबिक, वीडियो में सेमी न्यूड कई मॉडल्स ताबूत के साथ खड़े होकर पोज देते हुए दिख रही हैं। वहीं कुछ मॉडल्स ताबूत के ऊपर आपत्तिजनक स्थिति में लेटे हुए भी नजर आ रही हैं। इस विज्ञापन के जरिए कंपनी अपनी अंतिम संस्कार सर्विस को प्रमोट कर रही थी। कंपनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किए इस वीडियो के साथ लिखा है कि, नागरिकों की सभी श्रेणियों के लिए कट-प्राइस अंतिम संस्कार सेवा।
No comments:
Post a Comment