वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्विमिंग पूल के पास दुल्हन और उसकी कई सारी सहेलियां खड़ी हुई हैं। उनके पीछे कुछ पुरुष भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान सहेलियां दुल्हन को हाथ और पैर से पकड़कर उठा लेती हैं और उसे स्विमिंग पूल में फेंकने लगती हैं। पता नहीं शादी के बीच ये कौन सा रस्म चल रहा होता है, लेकिन अगले ही पल जो कुछ भी होता है उसे देखकर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। सहेलियां जैसे ही दुल्हन को स्विमिंग पूल में फेंकती हैं, उनमें से किसी एक का बैलेंस बिगड़ता है और दुल्हन के साथ-साथ सभी स्विमिंग पूल में गिर पड़ते हैं।
दुल्हन के साथ-साथ यूं सहेलियां भी गिर गईं स्विमिंग पूल में
इस बेहद मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर hepgul5 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यूजर ने कैप्शन में लिखा है, 'ये बड़ा मजेदार है।' 30 जनवरी को शेयर हुआ ये वीडियो लोगों को काफी गुदगुदा रहा है। अब तक 28 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, वीडियो पर ढेरों लोगों ने कमेंट किया है। ज्यादातर यूजर्स ने इमोटिकॉन के जरिए इस पर अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने मजाकिया लहजे में कमेंट करते हुए लिखा है, 'जब किसी की सहेलियां ही ऐसी हों, तो फिर दुश्मन की क्या जरूरत है।'
No comments:
Post a Comment