21 फरवरी का राशिफल: इन 3 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, मिलेंगा ढेर सारा धन, जानें अपने राशि का हाल

मेष राशि - जीवनसाथी का सानिध्य होगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत बढ़िया चल रहा है।

वृषभ राशि - शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। शारीरिक थोड़ी सी परेशानी रहेगी। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापार निरंतर लाभ की ओर जा रहा है।

मिथुन राशि - विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है।

कर्क राशि - कलहकारी सृष्टि का सृजन हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-व्यापार का पूरा साथ है लेकिन अपने क्रोध पर काबू रखें।

सिंह राशि - घोर पराक्रमी बने रहेंगे। प्रेम, व्यापार का भरपूर साथ है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी कुछ नए आयाम जुड़ेंगे।

कन्या राशि - धन का आवक बढ़ेगा। कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी। वाणी अनियंत्रित न होने पाए। निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत बढ़िया दिख रहा है।

तुला राशि - व्यापारिक लाभ होगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। प्रेम का साथ होगा।

वृश्चिक राशि - चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। किसी भी चीज को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार का भरपूर साथ होगा।

धनु राशि - धन का आवक बढ़ेगा। रुका धन वापस मिलेगा। कुछ नए स्रोत बनेंगे। कुछ अच्छा समाचार मिलेगा। प्रेम की स्थिति अच्छी है।

मकर राशि - व्यापारिक लाभ होगा। व्यापार में तरक्की करते दिख रहे हैं। कोर्ट-कचहरी में विजय होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम का भरपूर साथ है।

कुंभ राशि - परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। रुके हुए काम हो जाएंगे। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत है।

मीन राशि - जोखिम भरा समय है। किसी प्रकार का कोई रिस्क न लें। चोट लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा।

No comments:

Post a Comment