ब्लाउज पहन सब्यासाची की मॉडल का कमर दिखाना लोगों को नहीं आया पसंद, लिखा 'इससे घटिया कुछ नहीं'

सब्यसाची मुखर्जी उन डिजाइनर्स में से एक हैं, जो बॉडी पॉजिटिविटी का मेसेज देते हुए इंडस्ट्री के सेट स्टैंडर्ड से हटकर मॉडल्स को सिलेक्ट करते हैं। इसी की झलक उनकी लेटेस्ट पोस्ट में भी देखने को मिली। हालांकि, कई लोगों को ये तस्वीर बिल्कुल भी हजम नहीं हुई और उन्होंने इस पर आपत्ति जताते हुए कॉमेंट किए। बात किसी से छिपी नहीं है कि मॉडलिंग और फैशन वर्ल्ड में न जाने कितने समय से साइज जीरो ऐंड फेयर स्किन्ड लड़कियों को तवज्जो मिलती आई है। हालांकि, बदलते जमाने के साथ इस अप्रोच में भी चेंज लाने की कोशिश की जा रही है। इसे न सिर्फ फैशन हब कहे जाने वाले यूरोप और अमेरिका में देखा जा रहा है, बल्कि भारत के डिजाइनर्स भी इसका हिस्सा बनते देखे जा सकते हैं। इसी बदलाव का पार्ट सब्यसाची मुखर्जी भी हैं, जो पिछले कुछ समय से लगातार अपने कलेक्शन के लिए ऐसे मॉडल्स को चूज करते दिख रहे हैं, जो सेट स्टैंडर्ड से अलग और आम लोगों जैसे हों।

हालांकि, इसे लेकर भी लोगों के मिक्स्ड रिएक्शन देखने को मिलते हैं और इस बार भी कुछ अलग नहीं हुआ है। सब्यसाची के पेज पर उनकी एक प्लस साइज मॉडल की तस्वीर शेयर की गई, जो बिना किसी शक के बेहद खूबसूरत थी, लेकिन कुछ लोगों को ये पिक रास नहीं आई और उन्होंने कॉमेंट बॉक्स में ही इसे लेकर नेगेटिव कॉमेंट्स करना शुरू कर दिए। इस रिएक्शन के पीछे उन्होंने अपनी वजह भी जाहिर की। (सभी तस्वीरें: इंस्टाग्राम @sabyasachiofficial)

लोगों को ये बात नहीं आई पसंद

इस बात में कोई दो राय नहीं कि ये पिक बॉडी पॉजिटिविटी का मेजेस दे रही थी, लेकिन लोगों को जो बात पसंद नहीं आई, वो इन तस्वीरों को खींचने का तरीका था। दरअसल, लोगों ने इस बात पर आपत्ति जताई कि फोटो में मॉडल के लव हैंडल्स और कर्व्स को जानबूझकर हाइलाइट किया गया। उन्होंने राय जाहिर की कि इन तस्वीरों को भी दूसरी स्लिम मॉडल्स की पिक्स की तरह ही आम तरीके से लिया जा सकता था, लेकिन इसकी जगह प्लस साइज मॉडल की बॉडी को हाइलाइट किया गया जो सही नहीं है। कुछ ने तो इसे 'घटिया' तक करार दे डाला।

No comments:

Post a Comment