प्रेमिका के लिए प्रेमी ने बनाए 11 कड़े नियम, नियम तोड़ा तो खत्म हो जाएंगा रिश्ता, फिर प्रेमिका ने किया ये…

प्रेमिका के लिए प्रेमी ने बनाए 11 कड़े नियम, नियम तोड़ा तो खत्म हो जाएंगा रिश्ता, फिर प्रेमिका ने किया ये…
अगर दो व्यक्ति एक-दूसरे से प्यार करते हैं तो उनके बीच आपसी समझ होने बेहद जरूरी है। वक्त के साथ उसमें दरार पड़ने लगती है और वह धीरे-धीरे टूट जाता है। ऐसा ही कुछ अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी की छात्रा कैरोलिन के साथ, जिनके प्रेमी ने उन पर शक करना शुरू कर दिया और कहा कि यदि तुम मेरे साथ रिलेशनशिप में रहना चाहती हो, तो तुम्हें 11 नियमों का पालन करना होगा।

कैरोलिन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए नियम - अब हुआ ये कि कैरोलिन को अपने प्रेमी की बात नागवार गुजरी और उन्होंने उसके द्वारा बनाए गए 11 नियमों को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। कैरोलिन ने इन नियमों को पोस्ट करते हुए लिखा कि जब भी वह यूनिवर्सिटी जाती हैं तो उन्हें इन नियमों को फॉलो करना होता है।

क्या हैं 11 नियम - कैरोलिन के ब्वॉयफ्रेंड ने उनके खाने, पीने और टाइट कपड़े पहने पर पाबंदी लगा दी है। उन्हें शराब पीने से भी मना किया गया है। इसके अलावा कैरोलिन को स्नैपचैट पर अपनी लोकेशन हमेशा ऑन रखनी होगी। कैरोलिन को किसी लड़के से भी बात करने की अनुमति नहीं है। इसके साथ एक शर्त यह भी है कि कैरोलिन उनके प्रेमी द्वारा दी गई अंगूठी को कभी नहीं उतारेंगी।पाबंदियों की लिस्ट में आगे लिखा है कि कैरोलिन को रात्रि 9 बजे तक अपने हॉस्टल में हर हाल में वापस आना होगा। इसके अलावा कैरोलिन किसी पार्टी में जाते समय कटे-फटे और टाइट कपड़े भी नहीं पहन सकती।

इस नतीजे पर पहुंची कैरोलिन - कैरोलिन को ये नियम हर रोज फॉलो करने होते हैं। कैरोलिन ने एक वीडियो भी जारी किया जिसमें वह कह रही हैं कि वह अपने प्रेमी द्वारा लगाई गई बंदिशों से तंग आ चुकी है और इसलिए इस रिलेशनशिप से बाहर निकलना चाहती है, लेकिन अभी उन्होंने इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया है।

No comments:

Post a Comment