राह चलती मजदूर महिला से छेड़छाड़, हाथ जोड़कर लगाती रही गुहार, फिर भी किया वीडियो वायरल

राह चलती मजदूर महिला से छेड़छाड़, महिला हाथ जोड़कर लगाती रही गुहार, फिर भी किया वीडियो वायरल
अन्ता। बारां जिले के अन्ता थाना क्षेत्र में मनरेगा महिला मजदूर के साथ छेड़खानी करते हुए वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पीड़िता द्वारा थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पीड़िता ने बताया कि वह सात दिन पहले नरेगा में कार्य करने गई थी, इस दौरान टीका लगाने का कार्ड घर पर भूल जाने के कारण वापिस कार्ड लेकर जा रही थी तो रास्ते मे 3 युवकों ने उसे जबरदस्ती रोक लिया। उसके साथ छेड़खानी करते हुए वीडियो बनाया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

बाद में वीडियो वायरल कर दिया। डर के मारे किसी से शिकायत नहीं की, लेकिन मंगलवार शाम को वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद मंगलवार शाम को थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पीड़िता द्वारा इस मामले को लेकर 3 युवकों के खिलाफ मंगलवार को पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। डीएसपी तरुण कांत सोमानी ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

No comments:

Post a Comment