वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स कार में बैठा हुआ नजर आ रहा है, वो बाजार से घर के लिए सामान लेकर आया है। सामान को देने के लिए वो अपनी पत्नी को बुलाता है। पत्नी हंसते हुए घर से बाहर आती है। कार के पास आते ही पति अपनी पत्नी को गुलाब का फूल दे देता है। थोड़ी देर के लिए पत्नी शर्मा जाती है, मगर शर्माते हुए बोलती है- 'कीमा चढ़ा हुआ है चूल्हे पे, और यहां इनकी मोहब्बत ही नहीं खत्म हो पा रही है।'
No comments:
Post a Comment