School Close: देश के इन राज्यों में कब तक बंद रहेंगें स्कूल और कॉलेज, आइए जानें

दिल्ली - दिल्ली में वैक्सीनेशन कार्यक्रम तेजी से चल रहा है और 85 फीसदी बच्चों को वैक्सीन दी जा चुकी है। यहां कोविड केस भी कम हुए हैं। ऐसे में संभावना है कि जल्द ही स्कूल खोलने को लेकर कोई आदेश आ जाए। फिलहाल यहां स्कूल बंद हैं, संभवत: सौ प्रतिशत वैक्सीनेशन के बाद स्कूल खुल जाएं।

महाराष्ट्र - महाराष्ट्र में आज यानी 24 जनवरी से स्कूल खोलने की आदेश दे दी गई है। हालांकि अंतिम निर्णय लोकल अथॉरिटी को दिया गया है, पुणे में अभी स्कूल नहीं खुले हैं।

उत्तर प्रदेश - उत्तर प्रदेश में कोविड की स्थिति को देखते हुए फिलहाल 30 जनवरी तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। ऑनलाइन क्लासेस चलेंगे लेकिन फिजिकल क्लास नहीं होगी।

बिहार - बिहार में बढ़ते कोविड केसेस को देखते हुए वहां की सरकार ने 06 फरवरी तक के लिए स्कूल बंद कर दिए हैं। स्थिति बेहतर होने पर स्कूल खुलेंगे।

पंजाब और हरियाणा - पंजाब में फिलहाल 25 जनवरी तक स्कूल और कॉलेज सभी बंद हैं। यहां ऑनलाइन क्लासेस हो रही हैं। हरियाणा में भी 26 जनवरी तक सब बंद कर दिया गया है। स्थिति सामान्य होने पर दोनों जगहों पर स्कूल खुल सकते हैं।

राजस्थान - राजस्थान में भी कोविड के बढ़ते केसेस को देखते हुए 30 जनवरी तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। यहां भी ऑनलाइन क्लासेस ही चल रही हैं। आगे कोविड केसेस को देखते हुए फैसला होगा।

No comments:

Post a Comment