24 जनवरी का राशिफल: स्वास्थ्य पर ध्यान दे, निवेश से बचे, जानें अपने राशि का हाल

मेष राशि - स्वयं नतमस्तक होंगे। आपका रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से उत्तम समय है।

वृषभ राशि - सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। पैतृक संपत्ति की स्थिति अच्छी है। प्रेम में थोड़ा सा मनमुटाव, तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्यापार सही चल रहा है।

मिथुन राशि - आप भी अपने और संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। प्रेम में न उलझें। गृहकलह से बचें।

कर्क राशि - बहुत बचकर पार करें। व्यापारिक लाभ होता रहेगा। स्वास्थ्य की स्थिति पर ध्यान दें लेकिन फिलहाल स्वास्थ्य आपका ठीक है। प्रेम में दूरी, थोड़ी सी तू-तू, मैं-मैं हो सकती है।

सिंह राशि - स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। कुछ नयापन दिख रहा है आपके प्रेम में। संतान की ओर से भी कुछ खुशमिजाज बने हुए हैं।

कन्या राशि - ओजस्वी-तेजस्वी बने हुए हैं। सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। आपका कद बढ़ रहा है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है।

तुला राशि - मानसिक परेशानी से गुजरेंगे। आपका मन व्यथित रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। खर्च से मन परेशान रहेगा। प्रेम, संतान, व्यापार सब साथ देगा।

वृश्चिक राशि - आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम और व्यापार का भी पूरा-पूरा साथ मिलेगा।

धनु राशि - व्यापारिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। सुखद समय दिखाई पड़ रहा है। संतान और प्रेम का पूरा-पूरा साथ मिल गया।

मकर राशि - परिस्थितियां थोड़ी अनुकूल हुई हैं। फिर भी अभी संतान पक्ष से और व्यापारिक जोखिम बना हुआ है। बाकी सब ठीक-ठाक होता रहेगा।

कुंभ राशि - चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। संतान और प्रेम से भी बहुत अभी उम्मीद न करें। थोड़ा मध्यम समय है। बचकर पार करें।

मीन राशि - जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपस का मनमुटाव दूर होगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ है।

No comments:

Post a Comment