एक हजार रुपए तक निवेश
एनपीएस अकाउंट (NPS Account) में आप यह तय कर सकते हैं कि पत्नी को हर महीने कितनी पेंशन मिलेगी। वाइफ 60 साल की उम्र के बाद पैसों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी। इस खाते में सुविधा के अनुसार हर महीने या सालाना रकम जमा कर सकते हैं। आप एक हजार रुपए से भी पत्नी के नाम एनपीएस अकाउंट खोल सकते हैं। 60 वर्ष की आयु में खाता मैच्योर हो जाता है।
45 हजार तक मासिक इनकम
मान लीजिए आपकी पत्नी की उम्र 30 वर्ष है। आप उनके एनपीएस खाते में हर महीने पांच हजार रुपए निवेश करते हैं। अगर सालाना 10 फीसद रिटर्न मिलता है। तब 60 साल की आयु में उनके अकाउंट में 1.12 करोड़ रुपए होंगे। इसमें से करीब 45 लाख रुपए मिलेंगे। वहीं हर महीने 45 हजार रुपए पेंशन मिलेगी। यह पेंशन आजीवन मिलती रहेगी।
पैसे रहता है सुरक्षित
एनपीएस (NPS) भारत सरकार की सोशल सिक्योरिटी स्कीम है। इस योजना में पैसों का प्रबंधन प्रोफेशनल फंड मैनेजर करते हैं। केंद्र सरकार प्रोफेशनल फंड मैनेजर्स को इसकी जिम्मेदारी देती है। हालांकि इस स्कीम में जो राशि निवेश करते हैं। उस पर रिटर्न की गारंटी नहीं होती। फाइनेंशियल प्लानर्स के अनुसार एनपीएस ने सालाना करीब 10 से 11 फीसदी तक रिटर्न दिया है।
No comments:
Post a Comment