LPG Cylinder: अब LPG सिलेंडर मिलेंगा सिर्फ 633 रुपये में, आज ही कर ले बुकिंग

LPG Cylinder: अब LPG सिलेंडर मिलेंगा सिर्फ 633 रुपये में, आज ही कर ले बुकिंग
LPG Cylinder: अगर आप भी गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) की बुकिंग करा रहे हैं या फिर नया कनेक्शन लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपको सस्ते में एलपीजी सिलेंडर मिल सकता है। देश की सरकारी तेल कंपनी ग्राहकों के लिए एक अच्छा ऑप्शन लेकर आई है, जिसमें आपको सस्ते में यानी सिर्फ 633 रुपये में गैस सिलेंडर मिल जाएगा। आपको बता दें इस समय देश में गैस सिलेंडर की कीमतें आसमान पर हैं। ऐसे में इंडेन आपको सिर्फ 633 रुपये में गैस सिलेंडर दे रही है। 

633 रुपये में मिल जाएगा सिलेंडर - इंडेन अपने ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए आपके लिए कंपोजिट सिलेंडर लेकर आई है। इस सिलेंडर को आप सिर्फ 633.5 रुपये में ले सकते हैं। इस सिलेंडर को आप आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपकी फैमिली छोटी है तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

मिलती है 10 किलो गैस - आपको बता दें कंपोजिट सिलेंडर वजन में हल्के होते हैं और इसमें आपको 10 किलो गैस मिलती है। इसी वजह से इन सिलेंडर की कीमत कम होती है। इस सिलेंडर की खासियत यह है कि ये पारदर्शी होते हैं।

अभी 28 शहरों में मिल रहा ये सिलेंडर - इंडियन ऑयल ने बताया कि यह कंपोजिट वाला सिलेंडर अभी 28 शहरों में उपलब्ध है, लेकिन यह जल्द ही सभी शहरों में उपलब्ध होगा। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक यह सिलेंडर मुंबई में 634 रुपये, कोलकाता में 652, चैन्‍नई 645 रुपये में , लखनऊ में 660 रुपये, इंदौर में 653 रुपये, भोपाल में 638 रुपये, गोरखपुर में 677 रुपये है।

No comments:

Post a Comment