31 जनवरी का राशिफल: चोट लग सकती हैं, ग्रह क्लेश के संकेत हैं, प्रेम-व्यापार उत्तम हैं, जानें अपने राशि का हाल

31 जनवरी का राशिफल: चोट लग सकती हैं, ग्रह क्लेश के संकेत हैं, प्रेम-व्यापार उत्तम हैं, जानें अपने राशि का हाल
मेष राशि - मन थोड़ा परेशान रहेगा। हानि का संकेत है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई नया व्यवसाय अभी शुरू न करें। सूर्यदेव को जल देते रहें।

वृषभ राशि - स्वास्थ्य आपका पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक समय कहा जाएगा। शनिदेव की अराधना करें।

मिथुन राशि - चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां बहुत प्रतिकूल हैं। ध्यान देकर चलें। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क राशि - अत्यंत खराब समय है। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। आज के दिन चली आ रही परेशानी और परेशान कर सकती है। थोड़ा सूझबूझ से काम लें। शनिदेव की अराधना करते रहें।

सिंह राशि - स्वास्थ्य के मामले में स्थिति ठीक नहीं है। विरोधी परास्त होंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम है, प्रेम, संतान व्यवसाय सब ठीक है। सूर्यदेव को जल देते रहें।

कन्या राशि - स्वास्थ्य भी प्रभावित है। मन, संतान, प्रेम सब प्रभावित दिख रहा है। विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा समय नहीं है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला राशि - घरेलू सुख बाधित है। सीने में विकार की आशंका है। मां के स्वास्थ्य पर आंच आ सकती है। प्रेम और व्यापार मध्यम कहा जाएगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक राशि - पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। नाक-कान-गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम-व्यापार उत्तम है।

धनु राशि - आर्थिक हानि का संकेत है। कुटुम्बीजनों में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। प्रेम और व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।

मकर राशि - ऊर्जा का स्तर ऊपर-नीचे होता रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ राशि - साझेदारी में समस्या आ सकती है। सामान्य से खराब समय कहा जाएगा। प्रेम और व्यापार भी प्रभावित होता दिख रहा है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन राशि - आय के एक से अधिक स्रोत बनने के संकेत हैं। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। प्रेम मध्यम, व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

No comments:

Post a Comment