कसूर इतना कि बेटे को नहीं दिया जन्म - पीड़ित पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने बेटे की जगह बेटी को जन्म दिया। पुलिस ने बताया कि कालना निवुली कंपनीडांगा इलाके की रहने वाली शरीफा बीबी का निकाह 2016 में कालना के तौफीक शेख से हुआ था। शादी के बाद शरीफा बीबी ने दो बेटियों को जन्म दिया। इसी के बाद से उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता ने बताया कि उसका पति उसे महीनों से बेरहमी से पीटता था। शारीरिक और मानिसक रूप से प्रताड़ित करता था। यहां तक कि जान से मारने की धमकी भी दी थी।
गुप्तांग में रॉड डालकर करता था प्रताड़ित - पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ महीनों बाद पति की प्रताड़ना बढ़ती ही गई। वह गुप्तांग में लोहे की रॉड डालकर उसे प्रताड़ित करता था। पीड़ित पत्नी ने बताया कि वह रहम की भीख मांगती थी, लेकिन उसके पति पर इसका कोई असर नहीं होता। किसी तरह उसने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी, जिसके बाद पत्नी को ससुराल से छुड़ाकर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सास ने कहा- काम नहीं करती थी बहू - दूसरी ओर पीड़िता की सास रेणुका शेख ने बताया कि उसकी बहू घर का कोई काम नहीं करती थी। उसने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। कहा कि दोनों के बीच सिर्फ एक बार लड़ाई हुई थी, इससे ज्यादा कुछ भी नहीं किया गया। हालांकि, पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर, उसे अदालत में पेश किया।
No comments:
Post a Comment