आंटी ने स्टेज पर किया धमाकेदार डांस, देखकर हर कोई हो गया हैरान, देखें वीडियो

आंटी ने स्टेज पर किया धमाकेदार डांस, देखकर हर कोई हो गया हैरान, देखें वीडियो
Aunty ka Dance Video: सोशल मीडिया पर डांस के वीडियो की अलग ही धूम मची रहती है। सिर्फ बच्चे और युवा ही नहीं बल्कि महिलाएं और बुजुर्ग लोगों को भी डांस का खूब शौक होता है। जैसे ही उन्हें मौका मिलता है अपने हुनर से जलवा बिखेर देते हैं। सोशल मीडिया पर एक आंटी का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जिसमें वो 'सेंकेंड हैंड जवानी' सॉन्ग पर धमाकेदार डांस कर रही हैं। उनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशन इतने कमाल के हैं कि इसे वीडियो को बार-बार देखने का मन करेगा। सोशल मीडिया पर जब से यह वीडियो पोस्ट हुआ तब से ही सुर्खियां बटोर रहा हैं।

आंटी ने डांस से मचाया धमाल - सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस डांस वीडियो में देखा जा सकता है कि आंटी स्टेज पर आती हैं और एक से एक जबरदस्त डांस मूव्स करके सबको हैरान कर देती है। यह वीडियो किसी डांस रियलिटी शो का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आंटी के डांस को देख शो की जज माधुरी दीक्षित भी हैरान रह जाती हैं। वो उनके डांस को खूब इंज्वॉय कर रही हैं।

No comments:

Post a Comment