20 वर्षीय युवती से सरेआम गैंगरेप, महिलाओं ने पीड़िता को गंजा कर मुँह काला करके घुमाया

20 वर्षीय युवती से सरेआम गैंगरेप, महिलाओं ने पीड़िता को गंजा कर मुँह काला करके घुमाया
दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक युवती के साथ दरिंदगी का बेदह हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। मामला दिल्ली के कस्तूरबा नगर का बताया जा रहा है। यहां 20 साल की युवती का कथित रूप से गैंगरेप किया गया, फिर उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहनाकर पूरे इलाके में मुंह काला करके घुमाया हैं। इस दौरान वहां दर्जनों की संख्या में महिलांए भी मौजूद रहीं। महिला आयोग ने वीडियो के आधार पर मामले का संज्ञान लिया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभी तक 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। डीसीपी शाहदरा ने बताया कि निजी रंजिश के चलते एक महिला के साथ दुष्कर्म की दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।

महिला आयोग की चेयरमैन स्वाति मालीवाल ने ट्वीट में दावा किया, ''कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप किया गया, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाके में मुँह काला करके घुमाया।'' उन्होंने कहा, मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं। सब अपराधी आदमी, औरतों को अरेस्ट किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए।

No comments:

Post a Comment