बेबी बंप देख लोग हुए हैरान
सबको यही लगता है कि मिशेला मेयर-मोर्सी किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं या उनके पेट में दो से अधिक बच्चे पल रहे हैं। हालांकि इसका जवाब खुद मिशेला ने दिया जब उन्होंने 3 स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। मिशेला ने अपने बच्चों का नाम चार्ल्स, थियोडोर और गेब्रियल रखा है। प्रेग्नेंसी के दौरान मिशेला का पेट किसी सामान्य महिला से भी गई गुणा ज्यादा बढ़ गया था।
मिशेला का वीडियो हुआ खूब वायरल
सामान्य गर्भवती महिलाओं के बेबी बंप या तो ऊपर की तरफ बढ़ता है या नीचे की तरफ लेकिन उनका सबसे अलग था। उनके पेट का आकार बेहद बड़ा हो गया था, बिना सपोर्ट वो सीधी खड़ी नहीं हो सकती थीं। हाल ही में उन्होंने सिजेरियन डिलीवरी के माध्यम से 3 बच्चों को जन्म दिया था। मिशेला के पहले ही दो बच्चे हैं, अब उनका परिवार बढ़कर 5 लोगों वाला हो गया है। डिलीवरी से पहले मिशेला ने अपना एक वीडियो भी बनाया था जो खूब वायरल हुआ।
No comments:
Post a Comment