सरकार इस योजना से जुड़े किसानों को 3000 रुपये महीना यानि 36000 रुपये पेंशन के तौर पर दे रही है। इस योजना का फायदा ऐसे किसानों को मिलेगा, जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है। केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना चला रखी है, जिसके तहत तीन किस्तों में सालाना 6000 रुपये खाते में आते हैं। मानधन योजना के लिए कोई दस्तावेज नहीं देना होगा। वहीं इससे जुड़कर आप जेब से बिना खर्च किए 36000 सलाना पा सकते हैं।
पीएम किसान मानधन योजना के तहत लघु सीमांत किसानों को हर महीने पेंशन देने की योजना है। इसमें 60 वर्ष की उम्र के बाद हर महीने 3000 रुपये यानी 36000 रुपये सालाना पेंशन दी जाती है। कोई किसान पीएम-किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहा है तो उसे पीएम किसान मानधन योजना के लिए कोई दस्तावेज नहीं देना होगा।
किसान मानधन योजना के तहत 18-40 साल तक की आयु वाला कोई भी किसान इसमें पंजीकरण करा सकता है। हालांकि, वहीं किसान इस योजना का फायदा उठा सकते हैं, जिनके पास अधिकतम 2 हेक्टेयर तक ही खेती योग्य जमीन है।
No comments:
Post a Comment