मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में गर्मी एक बार फिर से लोगों को परेशान करने वाली है। आज से तापमान 44 डिग्री से लेकर 46 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं अगले सप्ताह के लिए राष्ट्रीय राजधानी में गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। किसानों के फसलों को भारी नुकसान होने की संभावना है।
इन राज्यों में होगी बारिश - अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में मध्यम हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
जानें बीते 24 घंटों में कहां-कहां हुई बारिश - जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप और सिक्किम के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। हिमाचल प्रदेश, ओड़िशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, मराठवाड़ा और कर्नाटक के कुछ जिलों में भी बारिश हुई।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment